बड़ी खबर : भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल ने थामा BJP का दामन

दुर्ग, 15 अप्रैल I तमाम बड़े कांग्रेस नेताओं के भाजपा और दुसरे दलों में शामिल होने की ख़बरों के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक़ पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगाव से मौजूदा कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल ने भाजपा का दामन थाम लिया हैं।

दरअसल आज दुर्ग भाजपा के उम्मीदवार विजय बघेल की नामांकन रैली में शामिल होबे सीएम विष्णुदेव साय दुर्ग पहुंचे हुए हैं। उन्ही की मौजूदगी में सीमा बघेल को सीएम ने भगवा साफा ओढ़ाया और भाजपा में शामिल किया।