Shocking : सिगरेट पी रही लड़की को कही गंदी बात, सुनते ही आगबबूला हुई युवती ने उठाया खौफनाक कदम…

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। शहर के एक बाजार में कथित तौर पर दो महिलाओं को छेड़ने और उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर 28 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

दरअसल, महालक्ष्मी नगर इलाके में हुई इस घटना में दो महिलाएं सिगरेट पी रही थीं और तभी एक लड़के उनपर कमेंट किया। गलत टिप्पणी सुनते ही लड़की ने उस सख्श को चाकू से गोद डाला। इसमें उसके दो दोस्तों ने भी साथ दिया।

पुलिस ने मामले में आरोपी जयश्री पंधारे, उसकी साथी सविता सायरे और एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित रंजीत राठौड़ ने आरोपी जयश्री पंधारे और सविता सायरे के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की, जिसके बाद तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

चाकू से कई बार गोदा

पंधारे ने इसके बाद अपने दोस्त आकाश दिनेश राउत को फोन किया, जो घटनास्थल पर पहुंचा और आरोपी जयश्री के साथ मिलकर पीड़ित से भिड़ गया। मौके से भागने से पहले रंजीत पर कई बार चाकू से वार किया गया।

रंजीत राठौड़ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीनों को हत्या की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।