Vedant Samachar

कोरबा जिले में 9 साल की बच्ची से रेप के प्रयास का मामला सामने आया

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा,25 जून (वेदांत समाचार)। जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां 54 साल के एक बुजुर्ग ने 9 साल की बच्ची के साथ रेप का प्रयास किया है। घटना 23 जून को हुई थी, जब आरोपी संजीव गुप्ता ने बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और अनैतिक कृत्य को अंजाम दिया।

बच्ची ने घर आकर अपनी मां को बताया कि अंकल ने उसके साथ बैड टच किया है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है, और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी संजीव गुप्ता आलू-प्याज बेचने का काम करता है और पीड़िता के घर अक्सर आता-जाता था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां ने उसे गुड टच बैड टच के बारे में सिखाया था, जिसके कारण बच्ची ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और बच्ची को न्याय दिलाया जाएगा।

Share This Article