पुलिस परेड ग्राउंड में CM ने लोगों के साथ मनाई होली

रायपुर,24 मार्च । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोगों के साथ होली मनाई। विष्णु देव साय ने कहा, छत्तीसगढ़ वासियों को होलिका दहन और होली की शुभकामनाएं। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। प्रदेश वासियों से मेरा आग्रह है कि इस त्योहार को शांतिपूर्वक मनाएं।

सद्गुणों को अपनाएं : सीएम विष्णुदेव साय

यह भी पढ़े : Holika Dahan 2024: इस गाँव मे 16 वी शताब्दी से बिना होलिका दहन के खेली जाती हैं होली, जानिए क्या हैं मान्यता ?

होली का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं इसी कड़ी में सीएम विष्णुदेव साय ने होली पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। सीएम साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि बुराई में अच्छाई की जीत का त्यौहार है। इस त्योहार में दुश्मन भी गले मिलते हैं। प्रदेशवासियों से आग्रह है कि सभी शांतिपूर्वक त्योहार मनाएं।