Vedant Samachar

CG Breaking : नशीली दवाओं की तस्करी करते युवक-युवती पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया…

Vedant Samachar
2 Min Read
युवक और युवती को नशीली दवा की तस्करी करते हुए पकड़ा

रायगढ़,24जून(वेदांत समाचार) : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने युवक और युवती को नशीली दवा की तस्करी करते हुए पकड़ा है। दोनों बाइक से नशीली प्रतिबंधित दवाएं ला रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से एक युवक और युवती पल्सर बाइक से आ रहे हैं और वे नशीली प्रतिबंधित दवाएं रखे हुए हैं। चक्रधर नगर पुलिस ने मेडिकल काॅलेज रोड के पास घेराबंदी की।

पुलिस ने दोनों को रोकने की कोशिश की, तो वे भागने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें वही पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 250 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन और 160 नग प्रतिबंधित टैबलेट बरामद किया गया। आरोपियों ने बताया कि वे इसे ओडिशा से लेकर आ रहे थे, जिसे रायगढ़ में खपाया जाता। पुलिस दोनों को चक्रधर नगर थाना ले आई और आरोपियों के पास से प्रतिबंधित दवाओं के साथ बाइक जब्त की गई है। आरोपियों को एनडीपीएस की धारा 22, 29 के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में युवक की पहचान अंबेडकर आवास आईटीआई काॅलोनी के रहने वाला दुर्गेश देवांगन उर्फ पिंटू (31) के रूप में हुई। वहीं युवती कुमकुम महंत उर्फ सोनम सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की रहने वाली है।

Share This Article