Vedant Samachar

MP BREAKING : दो जीप सवार अज्ञात बदमाशों ने पूर्व सरपंच को मारी गोली, कुछ दिन पहले सजा काट कर जेल से आया था वापस

Vedant samachar
2 Min Read
दो जीप सवार अज्ञात बदमाशों ने पूर्व सरपंच को मारी गोली

MP BREAKING : रायसेन। जिले की बेगमगंज तहसील की ग्राम पंचायत करहोला के पूर्व सरपंच अखलेश राय को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। उसे गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अखिलेश राय जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत सिंह लोधी हत्याकांड में आरोपी था। उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी और सजा काटकर कुछ दिन पहले ही जेल से वापस आया था।

दरअसल घटना शाम करीब 7 बजे की है। ग्राम सांवली निवासी पूर्व सरपंच अखलेश राय अपनी जीप से ग्राम मरखेड़ा आ रहे थे। तभी पीछे से आ रही दो जीपों ने साइड मांगी जैसे ही उन्होंने साइड दी जीप में बैठे लोगों ने दनादन गोलियां दागना शुरू कर दी। एक गोली अखिलेश राय के सिर के पिछले हिस्से में लगी। किसी तरह घायल अवस्था में वह मरखेड़ा पहुंचे, जहां लोगों ने उसके घर वालों को खबर दी और सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।

चोटिल होने के कारण पुलिस को बयान नहीं दे पाए
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया है। सिर के पीछे चोट होने के कारण अखिलेश राय पुलिस को बयान नहीं दे पाए। इससे यह ज्ञात नहीं हो पाया कि गोली मारने वाले हमलावर कौन है। किसने गोली चलाई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जानकारी कमलेश खरफूसे एडिशनल एसपी ने दी।

Share This Article