Vedant Samachar

CRIME NEWS : जीजा के साथ मिलकर महिला ने पति को मारा चाकू…

Vedant Samachar
2 Min Read

गोरखपुर,23जून 2025। गोरखपुर में एक महिला अपने जीजा के साथ बार-बार घूमने जाती थी। पति ने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उस पर चाकू से हमला बोल दिया। पति ने पत्नी और उसके जीजा के खिलाफ सहजनवां थाने में तहरीर दी है। क्षेत्र के भीटी रावत के रहने वाले सच्चितानंद यादव ने तहरीर में कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2019 में गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई है। शादी के बाद से ही वह घर वालों को परेशान करने लगी और अक्सर अपने बहन के पति (जीजा) के साथ घूमने जाने लगी। इधर एक बार फिर वह अपने जीजा (पीड़ित के साढू) के साथ बार बार घूमने जा रही है। विरोध करने पर गाली गलौज के साथ से मारने की धमकी देती है।

आरोप है कि एक दिन घर से जाते समय विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए डंडे से मारने लगी। डंडा पकड़ने पर दोनों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। एसओ महेश कुमार चौबे ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर उसकी पत्नी प्रीति यादव और साढूं राममिलन यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पत्नी और उसके जीजा के द्वारा किए गए इस कृत्य को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं एक अन्य घटना में गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र में एक महिला के जेठ ने अपने छह-सात साथियों के साथ मिलकर महिला के कमरे में घुस कर उसे और उसके पति को पीट दिया। पति का सिर फट गया है। रसूलपुर अंतर्गत जामियानगर के रहने वाली पीड़ित महिला सालेहा खातून पत्नी सुब्हान अल्लाह की तहरीर पर गोरखनाथ पुलिस ने अब्दुल्लाह समेत आठ पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Share This Article