Miss World 2024 : चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा के सिर सजा मिस वर्ल्ड का ताज

चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्‍जकोवा को यहां शनिवार को 71वीं मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।क्रिस्टीना ने लेबनान की यासमिना जायटौन, त्रिनिदाद और टोबैगो की एचे अब्राहम और बोत्सवाना की लेसेगो चोम्बो को हराया।

इस बीच, मिस इंडिया सिनी शेट्टी के शीर्ष 4 में जगह बनाने में असफल रहने के कारण भारत खिताब से चूक गया। पिछले साल की मिस वर्ल्ड 2023 की विजेता, पोलैंड की कैरोलिना बियालवास्का ने अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाकर यह शानदार सम्मान दिया।

करण जौहर और मिस वर्ल्ड 2013 की विजेता मेगन यंग ने की मेजबानी

बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जौहर और मिस वर्ल्ड 2013 की विजेता मेगन यंग की मेजबानी में यह कार्यक्रम यहां बीकेसी क्षेत्र में जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था।


भारत ने 28 वर्षों के अंतराल के बाद इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता की मेजबानी की। यह आखिरी बार 1996 में बेंगलुरु में आयोजित किया गया था। चेक सुंदरी ने लेबनान की यासमिना ज़ायटौन, त्रिनिदाद और टोबैगो की एचे अब्राहम और बोत्सवाना की लेसेगो चोम्बो को पछाड़कर खिताब जीता। मिस इंडिया (और मुंबई गर्ल) सिनी शेट्टी केवल शीर्ष 8 में ही जगह बना सकीं।