Vedant Samachar

CG Breaking : सार्वजनिक कुएं में कपड़े में बंधी मिले दो बच्चे का शव ​,पुलिस जांच में जुटी…

Vedant Samachar
1 Min Read
शवों को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया

दुर्ग,22जून 2025(वेदांत समाचार) : दुर्ग के पाटन ब्लॉक के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया (कुरूद डीह) में सार्वजनिक कुएं दो शव ​मिले हैं। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर अमलेश्वर पुलिस पहुंची और शवों को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया। जानकारी अनुसार, दोनों शव एक ही कुएं में पाए गए थे और कपड़े में लिपटे हुए थे। एक शव को निकालकर कपड़ा खोला गया, तो वह एक बच्चे का निकला। दूसरी लाश अभी भी कुएं में है,

जिसे पुलिस और SDRF टीम मिलकर बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। मृतक महिला है या पुरुष, यह भी शव निकलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। अमलेश्वर पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर शवों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, मौत की वजह पता करने के लिए शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल यह हत्या या आत्महत्या है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article