रशिया में 48 किलोग्राम भार वर्ग में सतना की वैष्णवी ने स्वर्ण पदक जीता

जबलपुर। प्रदेश के प्रतिभावान वूशु खिलाड़ी अंजुल नामदेव, शुभमनी पांडे, वैष्णवी त्रिपाठी, प्रियंका केवट अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने के लिए रूस रवाना हो गए। मध्य प्रदेश वूशु संघ की सचिव सारिका गुप्ता ने बताया कि चारों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा के पदक विजेता खिलाड़ी हैं। अंजुल कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं स्पर्धा में हिस्सा ले चुके हैं।

मध्‍य प्रदेश को आप पर गर्व है वैष्‍णवी बिटिया…

रशिया में आयोजित इंटरनेशनल मास्को वुशु चैम्पियनशिप- 2024 में 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर सतना की बेटी वैष्णवी ने मध्‍य प्रदेश सहित देश का गौरव बढ़ाया है।

naidunia_image

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगभग 30 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

वर्तमान में अंजुल नामदेव भारतीय वायु सेना में कार्यरत हैं। अंजुल विगत एशियाड में चौथे नंबर पर रहे थे, लेकिन इस बार उनके रशिया में पदक जीतने का मौका है। अंजुल एशियन गेम्स में चनकवान स्पर्धा में, शुभमणि शंगदाओ में और वैष्णवी प्रियंका केवट सांदा स्पर्धा में भारत की तरफ से हिस्सा लेंगे। मास्को वूशु स्टार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगभग 30 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पूर्व में इसी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में मध्यप्रदेश की कृष्णिका गुप्ता, दिव्यांश गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीते थे।