Loksabha Election 2024 : 6 मार्च को आएगी भाजपा की दूसरी लिस्ट

Loksabha Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी लोकसभा जितने पुर- जोर लगा रही हैं. वही भरोसेमंद उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार रही हैं.भाजपा ने दो मार्च को 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। इसी बीच भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को संकेत दिया कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची को बुधवार को अंतिम रूप दिये जाने की संभावना है। येदियुरप्पा ने कहा कि वह बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘परसों (बुधवार को) दिल्ली में बैठक है। मैं वहां जा रहा हूँ। संभवतः कर्नाटक सहित दूसरी सूची (लोकसभा उम्मीदवारों की) को अंतिम रूप दिया जा सकता है। इसलिए, मैं दिल्ली जा रहा हूं। मेरा मानना है कि बुधवार को सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। सूची पर अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व लेगा।’’

कर्नाटक में उम्मीदवार उतार सकती है बीजेपी


यह पूछे जाने पर कि क्या उम्मीदवारों की दूसरी सूची में कर्नाटक के सभी 28 निर्वाचन क्षेत्रों (लोकसभा सीट) के लिए उम्मीदवारों के नाम होंगे, येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘संभवतः कोई देरी नहीं होगी। सभी सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है। कर्नाटक में कुछ नये चेहरों को टिकट दिये जाने की संभावना पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के मन में क्या है।