सरई के पुरैल गांव में पैगोलिन की तस्करी करते चार आरोपित गिरफ्तार

सिंगरौली। जिले के सरई क्षेत्र के पुरैल गांव में वन्य प्राणी पैगोलिन,(केहट) की तस्करी करने की फिराक लगे चार लोगों को पुलिस ने दबोच लिया है। मुखबिर की सूचना पर एसडीओ फारेस्ट गोरवी, रेंजर बारिगवा ने त्वरित कार्रवाई के लिए टीम गठित की। फिर ग्राम पुरेल जगन पिता लखपति सिंह गोड के घर में दबिश दी गई जहां से जीवित पैगोलिन के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार कर किया गया है।

भारतीय पैगोलिन उच्च सुरक्षा प्राप्त वन्य जीव है

सुरेंद्र सिंह पिता विष्णु बहादुर सिंह गोड, आदान सिंह पिता लक्षणधारी सिंह गोड ग्राम मकरी थाना सरई भोला यादव रामलालू यादव ग्राम खुरमुचा थाना चितरंगी की बाइक काली कलर की एमपी 66 एमएस 4373 को भी साथ में जब्‍त कर ले गए हैं। पैगोलिन (केहट) की जब्‍ती करते हुए कार्रवाई को पूरा किया। वन विभाग के रेंजर सागर शुक्ला ने बताया कि भारतीय पैगोलिन उच्च सुरक्षा प्राप्त वन्य जीव है जीव संरक्षण अधिनियम1972 के अनुसूची 1में सुरक्षा प्राप्त जीव है।