Vedant Samachar

सूरजपुर में बड़ा सड़क हादसा: एसईसीएल कर्मचारियों को ले जा रही बस पुलिया से गिरी, कई घायल

Vedant samachar
1 Min Read

सूरजपुर,22 जून (वेदांत समाचार)। जिले के खड़गवां पुलिस चौकी क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के कर्मचारियों को ले जा रही एक बस शनिवार देर रात पुलिया से अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे में कई कर्मचारी घायल हो गए हैं ।

जानकारी के अनुसार, बस में रात्रि पाली के कर्मचारी सवार थे, जो भटगांव और जरही से बैठकर महान-3 कोयला खदान, जगरनापुर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस बोझा गांव के पास संकरी पुलिया पार कर रही थी, तभी अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी ।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसईसीएल की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। घायल कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के लिए एसईसीएल अस्पताल, भटगांव लाया जा रहा है। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

सूरजपुर के कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। पुलिस और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। बस में करीब 20-25 से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं।

Share This Article