Leap Year Birthday: चार साल बाद 29 फरवरी को जन्म लेने वाले आज मनाएंगे जन्मदिन

बिलासपुर,29 फरवरी । यूनिक डे: स्वजन को रहता है बेसब्री से इंतजार खगोलीय और गणितीय गणना से 29 फरवरी का विशेष महत्व है। क्योंकि यह चार साल में एक बार आती है। इसका सबसे बड़ा असर हमारे जीवन पर भी पड़ता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति का जन्म दिन चार साल में एक बार मनाया जाता है। स्वजन को जन्मदिन मनाने के लिए बेसब्री से इंतजार होता है। इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे का चार साल में एक बार जन्म दिन मनाया जाता है। धरती सौरमंडल के राजा सूर्य की परिक्रमा 365 सहित एक चौथाई दिन में करती है। इसलिए हर चौथे साल लीप ईयर पड़ता है। 2024 में 29 फरवरी को जन्मदिन मनाने वाले सैद्धांतिक रूप से चार साल बाद इस दिन को खास बनाएंगे। शिक्षक संस्कार श्रीवास्तव ने इस दिन जन्म लेने वाले लोगों को काफी मशक्कत के बाद तलाशते हुए फोन से संपर्क किया और यूनिक डे पर बर्थडे के लिए विशेष रूप से बधाई दी।

उनके स्कूल जूनियर अमित मिश्रा 29 फरवरी को अपना 48 वां जन्मदिवस सैद्धांतिक रूप से मनाएंगे। अमित मिश्रा एड एजेंसी संचालित करते हैं और उनकी पत्नी गवर्नमेंट स्कूल में टीचर हैं। अमित मिश्रा ने बताया कि व्यावहारिक रूप से वह अपना जन्म दिवस एक मार्च को समाज के पिछड़ी बस्तियों में जाकर जरूरतमंद बच्चों की सहायता करते हुए सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन इस वर्ष हुए अपने घर परिवार के बीच ही रहकर अपने बर्थडे को सेलिब्रेट करेंगे। सरस्वती शिशु मंदिर तिलकनगर की केमिस्ट्री टीचर विनीता पांडेय का आठ वर्षीय भतीजा कपिल पांडेय वैदिक कान्वेंट में क्लास टू का स्टूडेंट है। उसके पिता निशांत उपाध्याय खेती किसानी करते हैं। मां सुमन उपाध्याय गृहिणी हैं। ये दंपती अपने बालक का जन्मदिवस तिथि के अनुसार मनाते हैं।

वहीं 29 फरवरी को बाकायदा सैद्धांतिक रूप से अपने बच्चों का बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। लोग अपना जन्मदिन हर साल मनाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो अपना जन्मदिन चार साल में एक बार मनाते हैं। जिन लोगों का जन्म 29 फरवरी को होता है। उनको जन्मदिन मनाने का सौभाग्य चार वर्षों में एक ही बार प्राप्त होता है या फिर कुछ लोग चार वर्षों तक इंतजार करने की बजाय 28 फरवरी या एक मार्च को ही अपना जन्मदिन मना लिया करते हैं। इस वर्ष की फरवरी माह में पांच गुरूवार हैं। फरवरी माह की शुरुआत भी गुरूवार से है और माह का अंत भी गुरुवार को ही होगा। इस वर्ष 29 फरवरी, लीप ईयर पर ग्रहों का विशेष संयोग इस प्रकार है।