Vedant Samachar

कोरबा में इमली छापर चौक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रशासन ने की कार्रवाई, 11 मकानों को तोड़ा गया

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा,21 जून (वेदांत समाचार)। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में इमली छापर चौक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रशासन और कुसमुंडा प्रबंधन ने भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। शनिवार की सुबह प्रशासन ने 11 मकानों को तोड़ने का काम शुरू किया, जिसका शुरुआत में स्थानीय लोगों ने विरोध किया। हालांकि, प्रशासन की कड़ाई के बाद विरोध शांत हुआ और लोगों ने अपने मकानों से सामान निकालना शुरू कर दिया।

ओवरब्रिज निर्माण का काम बीते दो वर्षों से रुका हुआ था, जिसे अब प्रशासन ने गति देने का प्रयास किया है। इस संबंध में पूर्व में कई बार बैठकें हुई हैं।

और मुआवजे की मांग को लेकर विरोध भी हुआ था। ओवरब्रिज निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

गौरतलब है कि इमली छापर चौक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए मकानों के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह काम जल्द ही पूरा किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था ।

Share This Article