Vedant Samachar

हितेश भारद्वाज उतरेंगे रहस्यमयी अंधेरों में: ‘आमी डाकिनी’ में अयान की खामोश जद्दोजहद आएगी सामने

Vedant samachar
2 Min Read

मुंबई, 21 जून 2025: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का बहुप्रतीक्षित शो ‘आमी डाकिनी’ अपनी गहराई और रहस्यपूर्ण कहानी से दर्शकों को बांधे रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। कोलकाता की रहस्यमयी गलियों में फिल्माया गया यह शो “हुस्न भी, मौत भी” की अनूठी भावना को प्रस्तुत करता है। इसकी कहानी के केंद्र में है डाकिनी — एक रहस्यमयी शख्सियत, जिसकी खामोशी बहुत कुछ कहती है, जिसकी नजरें बेचैन कर देती हैं और जिसकी मौजूदगी लंबे समय तक महसूस होती है। यह शो सोनी पर एक सशक्त और नायाब वापसी है — और यहीं से शुरू होती है ‘आमी डाकिनी’ को देखने की असल वजह।


इस कथा का मूल है अयान राय चौधरी, जिसे निभा रहे हैं हितेश भारद्वाज — एक संशयवादी जो अनजाने ही एक रहस्यमयी और अप्रत्याशित दुनिया की ओर खिंचता चला जाता है। अपने अनुभव के बारे में हितेश कहते हैं, “’आमी डाकिनी’ पारंपरिक कहानियों से अलग है — यह परतों में बसी हुई, भावनात्मक और गहराई से भरी हुई है। अयान के रूप में मुझे पारंपरिक ड्रामा से हटकर खामोशी पर ध्यान केंद्रित करना पड़ा — उन बातों पर जो कही नहीं जातीं। यही असली चुनौती थी। इसने मुझे सिखाया कि ऐसी कहानियों में माहौल, दृश्य से कहीं अधिक मायने रखता है। हर नजर, हर ठहराव का अपना अर्थ होता है। आप किसी सीन पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहे होते — आप उस माहौल से जुड़ रहे होते हैं जहाँ हुस्न भी है और मौत भी। यह द्वैत आपके साथ शूट खत्म होने के बाद भी बना रहता है।”

‘आमी डाकिनी’ का प्रसारण शुरू हो रहा है 23 जून से, हर सोमवार से शुक्रवार रात 8:00 बजे, केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनीलिव पर।

Share This Article