कोरबा, 21 जून 2025। कोरबा जिले में अधिवक्ता कमलेश साहू और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट और धमकी का मामला एक न्यूज चैनल पर प्रसारित किया गया था, जो अब भ्रामक और त्रुटिपूर्ण बताया जा रहा है। समाचार चैनल द्वारा प्रसारित रिपोर्ट में अधिवक्ता पर गंभीर आरोप लगाए गए थे, लेकिन अब सामने आया है कि उक्त जानकारी गलतफहमी और संदेश के त्रुटिपूर्ण आदान-प्रदान के चलते प्रसारित हुई थी ।
इस मामले में न्यूज चैनल ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। चैनल ने कहा है कि उन्हें अधिवक्ता कमलेश साहू और उनके साथियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच-पड़ताल करने में चूक हुई, जिसके कारण यह भ्रामक समाचार प्रसारित हुआ ।
चैनल ने अपनी गलती के लिए खेद प्रकट करते हुए कहा है कि वे भविष्य में इस तरह की गलतियों से बचने का प्रयास करेंगे और समाचारों की सत्यता की जांच-पड़ताल करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे ।



