[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG ,Covid Case : छत्तीसगढ़ में कोरोना के 11 नये मामले आए सामने

रायपुर, 20 जून (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 11 नए मामलों की पुष्टि हुई जिसमें 10 मरीज रायपुर जिले और एक मरीज बिलासपुर से है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल 55 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 43 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं, जबकि 12 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। राहत की बात यह है कि अब तक 94 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश के चार जिलों में इस समय कोरोना के सक्रिय मामले हैं।

[metaslider id="133"]