छत्तीसगढ़ : खेत मे मिली अर्धनग्न महिला की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

जशपुर नगर, 22 फरवरी  कोतबा चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पतराटोली अटल चौक के समीप एक खेत में अर्धनग्न महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

प्रथम दृष्टया कयास लगाया जा रहा है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया होगा फिर गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। मामले में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक महिला की पहचान नहीं हो पा रही है। वह कहां की है और कौन है। इसकी पतासाजी की जा रही हैं। बरहाल मामले की सूचना कोतबा चौकी प्रभारी को दिया गया है। वे घटना स्थल के लिये रवाना हो गए हैं। मृतक महिला के स्तन के ऊपरी हिस्से को काटकर अलग कर दिए जाने जैसा वाक्या प्रतीत हो रहा है। उसके कपड़े अस्त व्यस्त मिले है। बरहाल पुलिस जांच के बाद इस मामले को लेकर कोई सुराग हाथ लग सकता है।