Raigarh News :नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान, पुलिस कर रही मामले की जांच

रायगढ़,20 फरवरी । रायगढ़ जिसे से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गोढ़ी में नवविवाहिता महिला प्रियंका गुप्ता पति अभिषेक गुप्ता की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना का मुआयना किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बताया जा रहा है कि, अभिषेक गुप्ता और प्रियंका का विवाह 9 दिसम्बर 2023 को हुआ था। अभिषेक गुप्ता दोपहर को ड्यूटी करने तराईमाल प्लांट गया था। शाम को गांव वालों को प्रियंका गुप्ता के फांसी लगाने की बात पता चला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस मामले का जल्द खुलासा हो सकता है।