कवर्धा में दूसरी बड़ी कार्रवाई : दाल की बोरियों में रखा 5 करोड़ का गांजा जब्त, 3 दिन पहले भी 15 करोड़ का गांजा मिला था

कबीरधाम जिले में चिल्फी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक से 334 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी करीब 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने कुछ दिन पहले 15 करोड़ का गांजा पकड़ा था। तीन दिन में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि सोमवार को बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान UP 82- T 1127 ट्रक को चेक पोस्ट पर रोका गया। जिसमें ज्वार, तुअर दाल का छिल्का भरा हुआ था। पूछताछ में ड्राइवर ने माल ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाने की बात कही।

गांजा से भरे ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

गांजा से भरे ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

ट्रक में दालों का छिल्के के बीच छुपा रखा था गांजा

पुलिस को ट्रक ड्राइवर की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी। इसलिए ट्रक में भरे माल के चेकिंग की गई, तो उनके बीच 13 बोरियों में गांजा मिला। जिसका वजन 334 किलोग्राम पाया गया। अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपए हैं।

ओडिशा से यूपी ले जाया जा रहा था गांजा

पूछताछ में आरोपी ड्राइवर ने अपना नाम शमीम बताया है, जो उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मैनपुरी का रहने वाला है। गांजा ओडिशा से यूपी ले जाया जा रहा था। आरोपी के मोबाइल नंबर से तस्करी के मुख्य सरगना तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी शमीम के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक को जब्त कर थाने लाया गया है।