CG Breaking :रिल बना रही महिला से पति ने फोन छीना तो महिला ने कर ली आत्महत्या

भिलाई,17 फरवरी । लोगों को सोशल मीडिया का ऐसा लत लगता जा रहा है कि, इसके बीना वे कुछ पल भी नहीं रह पा रहे है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सोशल मीडिया से जुड़े रहते है। लेकिन इस बीच भिलाई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रिल बना रही एक महिला से उसके पति ने फोन छीन लिया तो महिला ने आत्महत्या कर ली।

पूरा मामला भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को शुक्रवार शाम सूचना मिली थी कि एक महिला ने घर पर फांसी लगा ली है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि, भूपेंद्र साहू की पत्नी रचना साहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है।

6 साल पहले हुई थी शादी

भूपेन्द्र साहू ने पुलिस को बताया कि, 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी। दोनों की एक बेटी है। शुक्रवार दोपहर को उसने रचना का मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया और घर से बाहर चला गया था। घर में केवल मां, भाभी और उनके बच्चे थे। करीब 4 घंटे बाद शाम 7 बजे घर से फोन आया कि रचना ने फांसी लगा ली है। जब भूपेंद्र घर पहुंचा तो रचना का शव पड़ा हुआ था। उसके गले में साड़ी का फंदा पड़ा हुआ था।

भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि, रचना दिन भर मोबाइल फोन पर लगी रहती थी। घर का काम और बच्ची को देखना छोड़ वो फोन पर रील्स बनाती रहती थी। मना करने पर विवाद होता था। जब रचना नहीं मानी तो गुस्से में आकर भूपेंद्र ने उसका फोन ही छीनकर अपने पास रख लिया। फिलहाल इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।