कबाड़ी के कर्मचारियों ने ढाबा संचालक को पीटा, बचाने आए लोगों को भी दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर,17 फरवरी । रतनपुर क्षेत्र के मोहतराई में कबाड़ी के कर्मचारियों ने ढाबा संचालक को जान से मारने की धमकी देकर पिटाई की। इस दौरान ढाबा के कर्मचारी अपने मालिक को बचाने के लिए आए तो हमलावर युवकों ने उनसे भी मारपीट की। मारपीट से घायल ढाबा संचालक ने घटना की शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोनी क्षेत्र के ग्राम गतौरी में रहने वाले सत्य प्रकाश शुक्ला ढाबा संचालक हैं। ग्राम मोहतराई में मेन रोड में उनका ढाबा है। गुरुवार की रात करीब 10 बजे वे अपने ढाबे में थे। इसी दौरान राजा कबाड़ी के यहां काम करने वाले दो लड़के अपने साथियों के साथ आए। उन्होंने बिना कारण ढाबा संचालक से गाली-गलौज की।

इसका विरोध करने पर युवकों ने ढाबा संचालक की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के बीच ढाबे में काम करने वाले कर्मचारी अपने मालिक को बचाने आए। युवकों ने उनसे भी मारपीट की। मारपीट से घायल ने घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बेसबाल स्टिक पकड़कर बचाई जान मारपीट की पूरी घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चार-पांच युवक ढाबा संचालक की बेरहमी से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक के हाथ में बेसबाल स्टिक था। ढाबा संचालक ने बेसबाल का स्टिक पकड़ लिया। इसके कारण युवक उससे हमला नहीं कर पाए। बेसबाल स्टिक से पिटाई होने पर उनकी जान को भी खतरा था।

आदतन बदमाश हैं युवक ढाबा संचालक ने बताया कि हमलावर दो युवक गांव में ही कबाड़ी की दुकान पर काम करते हैं। उसके साथी भी आए दिन कबाड़ी की दुकान पर आते हैं। हमलावर युवक आदतन बदमाश किस्म के हैं। गुरुवार की रात युवकों ने उनसे बिना कारण गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की, साथ ही ढाबे में रखे प्लास्टिक कुर्सियों को तोड़ दिया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में आईं चोंटे मारपीट से घायल ढाबा संचालक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोंटे आईं हैं। घायल ने उपचार के बाद घटना की शिकायत कोनी थाने में की है। साथ ही ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज पुलिस को सौंप दिया है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हमलावर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। खानापूर्ति कर पुलिस ही दे रही अपराधियों को बढ़ावा पुलिस ने इस मामले में महज खानापूर्ति की कार्रवाई करते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया है, जबकि सीसीटीवी फुटेज में साफ-साफ नजर आ रहा कि आरोपित किस तरह की बेरहमी बरत रहे हैं। पुलिस की इसी दिखावापूर्ण कार्रवाईयों की वजह से अपराधियों और असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ रहा है। कबाड़ियों की गुंडागर्दी चरम पर इन दिनों जिले में कबाड़ियों और उनके शागिर्दों की गुंडागर्दी जिले में चरम पर चल रही है। पुलिस स्टाफ से लेकर थानेदार और कई उच्च अधिकारी भी इनसे अलग-अलग तरह का सहयोग लेते हैं, जिस वजह से इनके हौसले बुलंदियों पर हैं।