CG Crime :घर छोड़ देने का झांसा देकर साथ ले गया जंगल, किया दुष्कर्म, फरार आरोपी गिरफ्तार….

अंबिकापुर,15 फरवरी I बस स्टैंड से साथ ले जाकर लालमाटी के जंगल में परिचित युवती से एक युवक ने रेप किया। आरोपी युवक को साढ़े तीन माह बाद पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। घटना के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस को उसका मोबाइल लोकेशन मिला, इसके बाद गिरफ्तारी की गई। जानकारी के मुताबिक, लुंड्रा क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती की ग्राम करदोनी निवासी प्रताप मरावी (28) से जान-पहचान थी। दोनों में बातचीत होती थी। 21 अक्टूबर 2023 को युवती किसी काम से अंबिकापुर आई थी।

घर छोड़ देने का झांसा देकर साथ ले गया

इसकी जानकारी युवक को मिल गई। शाम को युवती काम पूरा होने के बाद वापस घर जाने के लिए बस स्टैंड पहुंची, तो युवक वहां पहुंचा और उसे घर छोड़ देने का झांसा देकर साथ चलने कहा।

जंगल में ले जाकर किया रेप

युवक के परिचित होने के कारण युवती उसके साथ बाइक पर चली गई। युवक उसे लेकर लालमाटी के जंगल में गया और उसने उसे धमकी दी। मारपीट कर उससे रेप किया और फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376(2)ढ, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया था।

मोबाइल लोकेशन से पकड़ पाई पुलिस

मामले की जांच कर रही कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक का मोबाइल लोकेशन निकलवाया। युवक का लोकेशन महाराष्ट्र के वर्धा का मिला। सरगुजा पुलिस टीम वर्धा पहुंची और आरोपी प्रताप मरावी उर्फ़ मनोहर अगरिया को हिरासत में लेकर उसे अंबिकापुर पहुंची। आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक वीणा रानी तिर्की, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, सूरज रॉय की टीम शामिल रही।