केंदई में एक कुंडीय गायत्री यज्ञ का उत्साह, कुंडीय गायत्री यज्ञ आयोजन

कोरबा,12 फरवरी । यज्ञ अनुष्ठान से हम अपने सनातन परंपरा से जुड़ते है। प्राचीन ऋषियों ने इसकी शुरूआत अंतर्मन की सुचिता और शांति के साथ ईश्वरीय सत्ता के प्रति आदरभाव दर्शाने के लिए किया था। यज्ञ से हमारी सांस्कृतिक चेतना सुदृढ़ होती है। यह बात यज्ञाचार्य आईएस ठाकुर पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम केंदई में आयोजित एक कुंडीय गायत्री यज्ञ आयोजन के दौरान कही। दूरस्थ वनांचल गांव में यज्ञ आयोजन को लेकर उत्साह देखा गया है।

गायत्री परिवार जिला इकाई के युवा प्रकोष्ठ के प्रमुख रमाकांत साहू ने बताया कि युग परिवर्तन के प्रेरणास्त्रोत गुरूदेव आचार्य श्रीराम शर्मा संदेशों को जन जन तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव में प्रज्ञा मंडल का गठन किया जा रहा है। इसे मूर्त रूप देने के लिए दीप यज्ञ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आध्यात्मिक चेतना लाने की दिशा में कार्य किया रहा हैं। प्रज्ञा मंडल के गठन के माध्यम समाज में नशामुक्ति, दहेज उन्मूलन, बालिका शिक्षा, उन्न्त स्वरोजगार आदि को बढ़ावा देने के साथ लोगों को जागरूक करना है।

रविवार को आयोजित एक कुंडीय यज्ञ में आहूति देकर ग्रामीण पुण्य के भागीदार बने। यज्ञ अनुष्ठान के पश्चात गायत्री परिवार के सदस्यों ने ग्राम मोरगा में प्रज्ञा विचार गोष्ठी आयोजन किया। इस दौरान प्रज्ञा मंडल के सदस्यों में मुरलीधर साहू, विजयेंद्र यादव, रामाश्रय तंवर, बालकराम तंवर, संजय साहू आदि उपस्थित थे।