भाजपा मंडल हरदी बाजार के द्वारा गांव चलो अभियान के तहत प्रवासी कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर राज्य सरकार के संचालित योजना की दी गई जानकारी

विनोद उपाध्याय

कोरबा, हरदी बाजार, 11 फरवरी । हरदी बाजार भाजपा मंडल अंतर्गत गांव चलो अभियान के तहत प्रवासी कार्यकर्ता के रुप में ग्राम कोरबी, पथर्री, ढोलपुर, खम्हरिया, प्रवास पर गये। एवं सभी कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं के कार्यान्वयन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि महतारी वंदन योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है सभी कार्यकर्ता इस योजना को सफल बनाएं।

ग्राम खम्हरिया प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री श्याम लाल साहू जी के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से सौजन्य भेंट मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया।श्री श्याम लाल साहू जी कुछ दिनों से लकवाग्रस्त हैं।इस अवसर पर विशेष रूप से प्रवासी कार्यकर्ता के रुप मे मंडल से नियुक्त छोटे लाल पटेल जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा कोरबा, श्री संजय सिंह राठौर, शिव मरकाम, सरजू निषाद, शिव मरकाम, सुरेश कौशिक, देवी महराज जी, विनोद कंवर, रामावतार महराज जी यादवेन्द्र सोनी, लक्ष्मी सागर, बसंत कुमार, सहित ग्रामीणजन एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।