आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव पर चढ़ाया गया निर्वाण लाडू महाअर्घ

दिगंबर जैन महिला मंडल द्वारा 48 दीपकों से किया भक्तांबर पाठ का महाआयोजन

रायपुर,09 फरवरी । आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड में 8 फरवरी को मूलनायक भगवान प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव भक्तिमय वातावरण में धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर के पार्श्वनाथ भगवान की बेदी के समक्ष सुबह 9.30 बजे सर्वप्रथम आदिनाथ भगवान का निर्वाण कांड कल्याणक पूजन किया गया। अंत में निर्वाण लाडू महा अर्घ्य चढ़ाया गया। तत्पश्चात आचार्य  विद्यासागर महामुनिराज का पूजन कर विसर्जन पाठ किया गया।



इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित थे। साथ ही आचार्य गुरुवर विद्या सागर महामुनिराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रत्येक दिवस रात्रि 7.30 बजे से 9 बजे तक भक्तांबर पाठ एवं णमोकार महामंत्र का जाप नियमित रूप से किया जा रहा है। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज की महिला मंडल द्वारा 48 दीपक से भक्तांबर जी के पाठ का संगीतमय आयोजन किया गया। जिसमे महिला मंडल की सभी सदस्यों के साथ समाज की महिलाए बड़ी संख्या में उपस्थित थी साथ है महिला मंडलंद्वारा धार्मिक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया जिसमें हिस्सा लेने वालो को पुरस्कृत भी किया गया।