छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : BJP ने “गांवो चलो अभियान” की बनाई कार्ययोजना, 7 फरवरी से होने जा रही शुरुआत

रायपुर, 06 फरवरी I लोकसभा चुनाव की तैयारी के तहत भाजपा ने गांवो चलो अभियान की कार्ययोजना बनाई है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। यह अभियान 11 फरवरी तक चलेगा। बीजेपी की कोशिश लोकसभा चुनाव से पहले ग्रामीण मतदाताओं से सीधे सम्पर्क स्थापित कर उन्हें अपने पाले में करने का हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया की सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग गांव की जिम्मेदारी दी गई है। हर गांव में कार्यकर्ता 24 घंटे रुककर वहां पर अलग -अलग कार्यक्रम के जरिए लोगों से बातचीत करेंगे। इस दौरान लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं और कार्यों की जानकारी दी जाएगी। गांव चलो अभियान के तहत गांवो में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों पर भी लोगों से चर्चा की जाएगी।

भाजपा ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा हैं, उन्होंने इस बार राहुल गांधी पर भी तंज कसा हैं। पार्टी के प्रमुख संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि इस यात्रा से छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी का हास्य व्यंग प्रसंग चलेगा। प्रवक्ता ने दावा किया हैं कि राहुल गांधी जहां-जहां गए हैं कांग्रेस वहां से समाप्त होती गई है। उनकी यात्रा 11 की 11 सीटों पर रहे, क्योंकि हमारा लक्ष्य 11 है। बकौल संजय श्रीवास्तव राहुल गांधी की यात्रा के बाद उनके वोट परसेंटेज में बढ़ोतरी होगी। उनकी न्याय यात्रा सिर्फ यही है कि हास्य व्यंग्य के प्रसंग चलेंगे, छत्तीसगढ़ की जनता का मनोरंजन होगा।