OMG! “मैंने तो वेज बर्गर ऑर्डर किया था, तो नॉन वेज क्यों दिया..?”, उपभोक्ता फोरम पहुंचा मामला

युवक को ऑनलाइन ऑर्डर करना महंगा पड़ गया

ग्वालियर। रोजाना हजारों लोग ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते है। ऑनलाइन खाना मंगाना बहुत आम बात हो गई है। बिना बाहर जाए घर पर मन पसंद खाना हर कोई मंगवाता है। लेकिन जब ऑर्ड गलत आ जाए तो गुस्सा आना स्वाभिक है। तो वहीं एमपी के ग्वालियर में के युवक को ऑनलाइन ऑर्डर करना महंगा पड़ गया।

मामला ग्वालियर के थाटीपुर का है जहां वेज बर्गर में नॉनवेज निकलने का मामला सामने आया है। बीती 2 फरवरी को आशीष शर्मा ने जोमैटो के जरिए बर्गर बड़ी नाम के रेस्टोरेंट से वेज बर्गर ऑर्डर किया था। लेकिन ऑर्डर आने के जब इसे खोलकर देखा गया तो उसमें नॉनवेज बर्गर निकला। जिसे देख आशीष हैरान रह गया।

ऑर्डर किए वेज़ बर्गर में नॉनवेज़ के पीस निकलने के बाद आशीष ने तुरंत ही गलत ऑर्डर की शिकायत जोमैटो पर की, लेकिन यहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद फरियाद ने उपभोक्ता फोरम में शिकायत कर जोमैटो और बर्गरबडी दोनों को पार्टी बनाया है। जिसके बाद युवक को यहां से न्याय की उम्मीद है।