[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Chhattisgarh : सकुशल घर वापस लौटे 12 ग्रामीण, नक्सलियों ने हत्या की वारदात के बाद किया था अपहरण 

Chhattisgarh : सकुशल घर वापस लौटे 12 ग्रामीण, नक्सलियों ने हत्या की वारदात के बाद किया था अपहरण 

बीजापुर, 18 जून (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने मंगलवार को तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देकर 12 ग्रामीणों का अपहरण कर लिया और उन्हें जंगल लेकर आ गए. नक्सलियों ने अब उन सभी लोगों को रिहा कर दिया है. सभी सकुशल अपने घर लौट गए हैं. हत्या और अपहरण की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने आज तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी. इसके बाद उन्होंने गांव के 12 लोगों का अपहरण किया और उन्हें जंगल लेकर आए. बताया जा रहा है कि करीब 7 लोगों के साथ मारपीट की गई. हालांकि अब सभी ग्रामीण सुरक्षित गांव पहुंच गए हैं.

[metaslider id="133"]

Vedant samachar