Vedant Samachar

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा- कायस्थ समाज के भगवान चित्रगुप्त को ‘मुछंदर’ , मांगनीपड़ी माफ़ी…

Vedant Samachar
1 Min Read

राजनांदगॉव,18जून 2025(वेदांत समाचार) । कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की एक टिप्पणी को लेकर कायस्थ समाज ने नाराजगी जताई है। 14 जून को महाराष्ट्र के श्रीक्षेत्र चक्रमंडी बीड में प्रदीप मिश्रा ने कायस्थ समाज के कुलदेवता भगवान चित्रगुप्त को ‘मुछंदर’ कहकर संबोधित किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। समाज ने इसे भगवान का अपमान बताया है। इसके विरोध में राजनांदगांव के कायस्थ समाज ने 17 जून को आकस्मिक बैठक बुलाई।

बैठक में कथावाचक मिश्रा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। समाज ने प्रदीप मिश्रा को 7 दिन के भीतर सार्वजनिक माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया है। माफी नहीं मांगने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वहीं, जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पं. प्रदीप मिश्रा ने इस पर माफी भी मांगी है। प्रदीप मिश्रा ने वेदव्यास पीठ से भगवान चित्रगुप्त को उन्होंने कहा, ‘अरे ये चित्रगुप्त तू सबका हिसाब रखना…पर मेरा मत रखना’.. हालांकि देश भर में समाज ने इसे लेकर नाराजगी जताई है जिसके बाद मध्यप्रदेश के सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा ने माफी भी मांगी।

Share This Article