Vedant Samachar

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा की हत्या के बाद सोनम ने क्या किया, किसने किया पहला वार, सीन रीक्रिएट होने के बाद एसपी ने बताया…

Vedant samachar
2 Min Read

इंदौर/शिलॉन्ग, 17 जून। राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस की जांच एक कदम और आगे बढ़ गई है। पुलिस सभी आरोपियों को लेकर क्राइम सीन पर पहुंची थी। यहां क्राइम को रीक्रिएट किया गया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, कैसे उन्होंने राजा की हत्या की थी। राजा रघुवंशी हत्याकांड में क्राइम सीन रीक्रिएशन पर एसपी ईस्ट खासी हिल्स विवेक सिम ने कहा, “रीक्रिएशन बहुत सफल रहा। अब हमें बहुत स्पष्ट तस्वीर मिल गई है। एसआईटी ने आज कई जगहों का दौरा किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपियों ने यह कैसे किया। हमने पार्किंग स्थल से शुरुआत की, जहां उन्होंने अपने दोपहिया वाहन रखे थे। हम व्यूपॉइंट पर गए और पता लगाया कि हत्या से ठीक पहले कौन कहां खड़ा था।”

राजा का मोबाइल फोन सोनम ने तोड़ा : “राजा पर तीन वार किए गए थे। पहला विशाल ने, दूसरा आनंद ने और आखिरी वार आकाश ने वार किया था। हमने पाया कि एक और चाकू अभी भी बरामद किया जाना है। आरोपियों ने फिर से बताया कि उन्होंने चाकू कैसे फेंका। एसडीआरएफ दूसरा हथियार बरामद करने की कोशिश कर रहा है। हमने पता लगाया है कि, राजा के मोबाइल फोन का क्या हुआ। इसे सोनम ने और फिर विशाल ने क्षतिग्रस्त किया।”

खून निकला तो इसके बाद सोनम मौके से दूर चली गई : “हमने पता लगाया है कि पीड़ित को हथियार से मारा गया था। पहला वार विशाल उर्फ ​​विक्की ने किया था। जब राजा को मारा गया और खून निकला तो इसके बाद सोनम मौके से दूर चली गई। तीनों आरोपियों ने शव को नीचे फेंक दिया।”

Share This Article