महाराष्ट्र में जटायु संवर्धन केंद्र की शुरुआत

चंद्रपुर ।  अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर महाराष्ट्र के चंद्रपुर के तडोबा टाइगर रिजर्व में जटायु संवर्धन केंद्र की शुरुआत की गई। इस मौके पर वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार की पहल पर यहां 10 जटायु को छोड़ा गया। मुनगंटीवार ने कहा कि रामायण कि कथाओं में जटायु का विशेष महत्व है।

हम सभी ने जटायु की कथाएं रामायण में सुनी है। स्वाधीनता के समय देश में 4 करोड़ जटायु की संख्या थी। लेकिन अब सिर्फ 60 हजार जटायु ही बचे हैं। ऐसे में हमें जटायु का संवर्धन करना चाहिए. इसलिए अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर चंद्रपुर के ताडोबा में जटायु संवर्धन केंद्र की शुरुआत की गई. फिलहाल यहां 10 जटायु छोड़े गए हैं और आगे चलकर उनकी संख्या बढ़ेगी और इन्हें जंगल में मुक्त किया जाएगा।