रघुपति राघव राजा राम….रामधुन और वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य विराजे रामलला, कोरबा में भी मन रही दीवाली

कोरबा,22 जनवरी । 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का साक्षी कोरबा जिला भी बना। सुबह से ही राम की भक्ति में ऊर्जाधानी सराबोर है। चारों तरफ गूंज रहा रामधुन ही सुनाई दे रहा है। नगर से गांव तक भगवामय है। उधर अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य श्री रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा किए जाने के साथ ही कोरबा में भी रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां और एक- दूसरे को बधाईयां बांटी गई।

जमकर आतिशबाजियां हुई चौक चौराहे पर विभिन्न भवनों में एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण देखने उमड़े लोग झूम उठे। घरों पर मौजूद लोग भी सपरिवार इसे लाइव देखा। इस अद्भुत,अलौकिक क्षण को देख लोग भावुक भी हो उठे तो कईयों की आंखें भी नम होती दिखी। सभी मंदिरों में दिव्य दर्शन की अनुभूति हो रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक रामोत्सव का उत्साह है। जगह-जगह भंडारे हो रहे हैं। शाम को दीपावली मनाई जाएगी।