दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में शांति नाथ भगवान का रजत कलशों से अभिषेक

अयोध्या राम मंदिर निर्माण व विश्व शांति के लिए शांति विधान 22 को

रायपुर,19 जनवरी । आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड रायपुर में 18 जनवरी, तिथि पौष शुक्ल अष्टमी, २५५० दिन वृहस्पतिवार वीर निर्माण संवत 2250 को 16 वे तीर्थंकर शांति नाथ भगवान का रजत कलशो से अभिषेक किया गया। ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष संजय नायक जैन एवं उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया कि प्रत्येक माह पड़ने वाली अष्टमी एवं चतुर्दशी तिथि पर बड़े मंदिर में श्रीजी का रजत कलशों से अभिषेक एवं रिद्धि सिद्धि प्रदाता कष्ट निवारकर चमत्कारिक वृहद शांति धारा कर आरती-पूजन किया जाता है।

रजत कलशों से वृहद शांति धारा करने का सौभाग्य नीरज कुमार जैन, अलका रेस्टोरेंट वालो को प्राप्त हुआ। वृहद शांति धारा का वचन सुरेश मोदी द्वारा किया गया, तत्पश्चात आरती पूजन कर अंत में विसर्जन पाठ किया गया। शांति धारा में विशेष रूप से श्रेयश जैन बालू प्रवीण जैन किशोर जैन बंटी जैन सुजीत जैन समित जैन प्रणीत जैन एवं महिलाए उपस्थित थी।



22 जनवरी को अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर निर्माण महामहोत्सव एवं सम्पूर्ण विश्व में शांति सद्भावना समृद्धि बने रहे इस हेतु मूल नायक आदिनाथ भगवान की बेदी के समक्ष शांति विधान का आयोजन सुबह 8 बजे से किया गया है जिसमे ट्रस्ट कमेटी के समस्त ट्रस्टी गण कार्यकारणी कमेटी के सभी सदस्यगण महिला मंडल के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।