Crime News :चोरी के आरोपी को पकड़ने गए प्रधान आरक्षक की गोली लगने से मौत….

सिवनी। क्षेत्र में बढ़ींं चोरियों की घटनाओं की शिकायत आ रही थीं। इसी संदर्भ में चोरी के आरोपितों को पकड़ने गए थे। जहां 3 को पकड़ लिया गया था। चौथे आरोपित ने गोली चला दी।मुख्यालय के छिंदवाड़ा रोड ब्रिज के पास गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात पीछा करते समय चोरों ने फायरिंग कर दी। डूंडा सिवनी थाना का पुलिस बल चोरी के संदेहियों को पकड़ने गई थी इसी दरमियान तीन संदेहियों को पुलिस ने दबोच लिया। लेकिन चौथा भगाने का प्रयास करने लगा जिसे पकड़ने गए आरक्षक पर आरोपित ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया।

naidunia_image

घायल आरक्षक राकेश ठाकुर की उपचार के दौरान नागपुर में मौत

सिवनी एसडीओपी पुरुषोत्तम मरावी ने गोली लगने से गंभीर घायल आरक्षक राकेश ठाकुर की उपचार के दौरान नागपुर में मौत होने की पुष्टि करते हुए नईदुनिया को बताया कि टीम में शामिल अन्य पुलिस कर्मी सुरक्षित हैं। वे स्वयं नागपुर रवाना हो रहे हैं। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

naidunia_image

जहां 3 आरोपियों को पकड़ लिया गया था, चौथे आरोपित ने गोली चला दी

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कुछ अपराधी हैं, जो कई अपराधों में संदिग्ध है। आरोपितों को पकड़ने के लिए डूंडा सिवनी थाने से छिंदवाड़ा बायपास कुछ पुलिसकर्मी गए थे। जहां 3 आरोपियों को पकड़ लिया गया था। चौथे आरोपित ने अपने साथियों को बचाने के लिए गोली चला दी। यह गोली प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर को सीने के पास लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। गोली चलाने वाला आरोपित मौके से फरार हो गया है। बाकी आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपित भिंड का रहने वाला बताया गया है। पकड़े गए आरोपियों में भी एक भिंड निवासी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार घटनास्थल से पुलिस ने कुछ हथियार व एक वाहन भी जब्‍त किया है।