कूनो में नामीबिया से लाए गए चीता ‘शौर्य’ की मौत, अचेत अवस्था में मिला था

श्‍योपुर। मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में आज एक और चीते की मौत हो गई। कूनो में नामीबिया से लाए गए चीता ‘शौर्य’ की मौत हो गई है। मॉनीटरिंग टीम को चीता शौर्य अचेत अवस्था में मिला था। 2022 में भारत में उनके पुन: आगमन के बाद से यह 10वीं मौत है। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। कूनो पार्क में अब तक सात वयस्कों और तीन शावकों की मौत हो चुकी है।

कूनो में अब तक मौत

•26 मार्च 2023 साशा की मौत

•23 अप्रैल 2023 नर चीता उदय की मौत

•9 मई 2023 मादा चीता दक्षा की मेटिंग के दौरान मौत

  • 23 मई 2023 ज्वाला के एक शावक की मौत

• 25 मई 2023 ज्वाला के दो और शावकों की मौत

•11 जुलाई 2023 आपसी संघर्ष में नर चीता तेजस की मौत

•14 जुलाई 2023 आपसी संघर्ष में नर चीता सूरज की मौत

• 02 अगस्त 2023 इंफेक्शन से मादा चीता धात्री की मौत