Vedant Samachar

छत्तीसगढ़ न्यूज़: अब झरनों में नहाया या सेल्फी ली तो जाना पड़ेगा जेल पुलिस ने जारी की सख्त चेतावनी

Vedant Samachar
1 Min Read

छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय झरनों पर अब रोमांच करना पड़ सकता है भारी। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में बढ़ते हादसों को देखते हुए पुलिस ने साफ निर्देश जारी किए हैं,झरनों में नहाना या खतरनाक तरीके से सेल्फी लेना अब गैरकानूनी है। नियम तोड़े तो जेल जाना तय है।

हाल ही में अमृतधारा जलप्रपात में नहा रहे दो युवकों, कृष गुप्ता और मोहम्मद अरशद, को पुलिस ने गिरफ्तार किया और सख्त हिदायत के बाद छोड़ा। प्रशासन की साफ अपील है,झरनों के पास जिम्मेदारी से पेश आएं, सुरक्षा नियमों का पालन करें और अपनी जान खतरे में डालने से बचें। वरना अगली सेल्फी. सलाखों के पीछे से हो सकती है।

Share This Article