ट्यूनिंग करते दिखे अरबाज-शूरा

मुंबई,08 जनवरी I अरबाज खान और शूरा खान पिछले साल के अंत में विवाह बंधन में बंधे थे। उनके निकाह के अभी 15 दिन ही हुए हैं। ऐसे में यह जोड़ी लगातार आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शादी के बाद से दोनों कई दफा साथ में नजर आ चुके हैं। कैमरा और फैंस की नजरें लगातार उनका पीछा कर रही हैं। हाल ही दोनों नए साल का जश्न मनाकर मुंबई लौटे हैं। रविवार (7 जनवरी) को न्यूली वेड कपल बांद्रा में स्पॉट हुआ। अरबाज और शूरा ने ट्विनिंग की हुई थी।

दोनों ने ही येलो कलर की टी-शर्ट पहनी हुई थी। इस दौरान अरबाज एक बार फिर शूरा का हाथ थामे हुए नजर आए। शूरा अक्सर पैपराजी के सामने पोज देने से बचती हैं और इस बार भी उन्होंने मुंह नीचे कर लिया। वह काफी शरमा रही थीं। कपल ने कार में पोज दिए। अरबाज और शूरा की शादी 24 दिसंबर को दूल्हे की बहन अर्पिता के घर हुई थी। अरबाज का पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा से काफी पहले तलाक हो चुका है। उनके एक बेटा अरहान भी है। तलाक के बाद अरबाज लंबे समय तक एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन एक-डेढ़ साल पहले उनसे भी ब्रेकअप हो गया।