पति पत्नी और वो : दो महिलाएं एक व्यक्ति को अपना पति होने का कर रही दावा, सड़क पर झगड़ते हुए आए नज़र

ग्वालियर। अक्सर पति पत्नी व वो के मामले सामने आते रहते हैं। इसी तरह का एक मामला ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के जलविहार में भी सामने आया। हालांकि यहां पर पति पत्नी और वो से मामला कुछ हटकर था। दोनों ही महिलाएं एक व्यक्ति को अपना पति होने का दावा कर रही थी। पति पर दावा करने के दौरान मामला इतना आगे बढ़ा कि दोनों महिलाएं सड़क पर झगड़ते हुए आ गईं। दोनों ही महिलाएं उस व्यक्ति को अपनी अपनी तरफ खींच रही थी। दोनों महिलाओं का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि इस संबंध में कोई शिकायत थाने नहीं पहुंची है।

दिन के साथ और रात में दूसरी के साथ

झगड़ रही एक महिला ने बताया कि उसका पति दिन में उसके साथ रहता है और रात को इस महिला के पास चला जाता है। जबकि दूसरी महिला का कहना था कि वह चार साल से उसके साथ रह रही है। दोनों ही महिलाओं का कहना था कि उन्होंने मंदिर में शादी की थी। एक महिला के बच्चे भी है।

व्यक्ति को खींच रही थी अपनी अपनी तरफ

झगड़े के दौरान वह व्यक्ति भी मौजूद था जिसे महिलाएं अपना अपना पति बता रही थी। झगड़े के दौरान कथित पति किसी भी महिला के पक्ष में नहीं बोल रहा था। उसे दोनों महिलाएं अपनी अपनी तरफ खींच रही थी। हालांकि वह एक महिला को खींचकर ऑटो में बैठाने का प्रयास करते हुए नजर आ रहा था। झगड़े को देखने के लिए आसपास सैकड़ों लाेग एकत्रित हो गए। साथ ही कई लोगों ने वीडियो भी बना लिए और इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी कर दिए।