न्यू एरा प्रोगेसिव स्कूल तनिष्का जांगड़े ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया

तनिष्का जांगड़े ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया


कोरबा,05 जनवरी। कोलकाता में हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी द्वारा आयोजित भारत संस्कृति उत्सव 16वा राष्ट्रीय प्रतियोगिता एवं 37वा ग्लोबल फेस्टिवल ऑफ इंडियन आर्ट एंड कल्चर 23 से 30 दिसंबर 2023 में संपन्न हुई जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले की तनिष्का जांगड़े ने एकल कत्थक जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त की तथा सेमी क्लासिकल जूनियर वर्ग में प्रेसिडेंट अवॉर्ड मिला। इस उपलब्धि के साथ ही तनिष्का जांगड़े ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने की अर्हता हासिल कर ली है जो की दुबई या थाईलैंड में होने की संभावना है।

तनिष्का जांगड़े न्यू एरा प्रोगेसिव स्कूल कोरबा में कक्षा 7वीं की छात्रा है। तनिष्का के माता-पिता अरविंद जांगड़े और श्रीमती पदमा जांगड़े ने बताया कि बचपन से ही तनिष्का को डांसिंग का शौक है और उसकी रुचि को देखकर हम उसे प्रोत्साहित कर प्रशिक्षण दिला रहे हैं। वर्ष 2022 में भी तनिष्का ने अखिल भारतीय संस्कृतिक संघ द्वारा आयोजित 18वीं कल्चरल फोरम ऑफ़ परफॉर्मिंग आर्ट्स पुणे में एकल कत्थक में द्वितीय स्थान तथा सेमी क्लासिकल में तृतीय स्थान प्राप्त की थी।अभी वह गुरू रंजीत नायक के सानिध्य में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है तथा हम तनिष्का के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं।