बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत अब तक 04 लाख 17 हजार 947 मेट्रिक टन से अधिक धान की हुई

बालोद, 02 जनवरी | जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 177 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 97 हजार 573 किसानों द्वारा कुल 04 लाख 17 हजार 947 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 915 करोड़ 65 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 03 लाख 71 हजार 974 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 02 लाख 54 हजार 470 मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 01 लाख 63 हजार 476 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 5502 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 21,861 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।