शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचने के लिए जिले में जारी है विकसित भारत संकल्प यात्रा

पात्र हितग्राहियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

जांजगीर-चांपा 02 जनवरी 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचने के लिए जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन आज जिले के जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नगारीडीह, केसला, पामगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पामगढ़, चेऊडीह, अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कल्याणपुर, रसेड़ा, बम्हनीडीह जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बसंतपुर, देवरहा, बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत गतवा एवं कण्डरा में पहुंचा और अधिकारियों-कर्मचारियों ने नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभन्वित किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित हुए जिन्हें भारत को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प भी दिलाया गया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को इन ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी –

विकसित भारत संकल्प यात्रा 03 जनवरी को जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत केरा, देवरी, जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत पुरेना, देवरी, जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत मेऊ, रसोटा, जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत सिलादेही, देवरानी, अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कोटमीसोनार एवं अकलतरी में आयोजित किया जाएगा।

स/क्र