[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

कुसमुंडा में डॉक्टर ने की आत्महत्या : कैंसर विशेषज्ञ बनने निकली थीं कदम

कुसमुंडा में डॉक्टर ने की आत्महत्या : कैंसर विशेषज्ञ बनने निकली थीं कदम

कोरबा, 13 जून (वेदांत समाचार)। कोलफील्ड्स क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के विकास नगर कुसमुंडा कॉलोनी के एम 55 में निवासरत लेडी डॉक्टर कुमारी छाया गौतम ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कैंसर विषय पर एमडी की पढ़ाई कर रही थीं।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं
प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि छाया डिप्रेशन में थीं। हालांकि, आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने कायम किया मर्ग
कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि आज सुबह 8:45 से 9:45 बजे के बीच यह घटना हुई। छाया के पिता शशि भूषण गौतम ने 10:30 बजे मामले की जानकारी दी, जिस पर मर्ग कायम किया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई है।

शोक की लहर
डॉक्टर छाया की आत्महत्या से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनकी मौत से परिजनों और जानने वालों में शोक और आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

[metaslider id="133"]

Vedant samachar