C.G. CRIME : युवती के हर लोकेशन पर युवक रखता था नजर, फिर पीछा कर करता था उसे परेशान…ऐसे हुआ मामले का खुलासा…

रायपुर, 1 जनवरी। डीडीनगर थाना क्षेत्र में युवती को परेशान करने और छेड़खानी करने युवक ने अलग तरीका अपनाया। युवक ने उसकी दोपहिया में जीपीएस लगा दिया था। युवक उनके हर लोकेशन पर नजर रख रहा था। इसके बाद उसका पीछा कर उसे परेशान करता था। दोपहिया खराब होने पर युवती को अपने दोपहिया में जीपीएस लगे होने की जानकारी मिली। इसके बाद थाने में युवती ने रिपोर्ट दर्ज कारवाई। पुलिस ने आरोपित युवक निखिल जैन को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती से छेड़खानी करने के आरोप में सुंदरनगर, गोल चौक निवासी निखिल जैन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित निखिल और युवती दोनों फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर करते हैं। दोनों की दोस्ती हो गई थी। निखिल की हरकतों की वजह से युवती ने उससे दोस्ती तोड़ दी और नंबर ब्लाक कर दिया। इसके बाद निखिल ने युवती को सबक सिखाने और परेशान करने उसकी गाड़ी में जीपीएस लगा दिया। इसके बाद उसका पीछा करने लगा।

युवती ने अपनी दोपहिया बनवाने आटो मैकेनिक के पास पहुंची। तब उसने बताया कि गाड़ी में जीपीएस लगा है। इसके बाद युवती ने थाने में दर्ज कराई। युवक ने युवती की दोपहिया में कब से जीपीएस लगाया है, इस बात की जानकारी मोबाइल का डेटा कलेक्शन करने के बाद पुलिस बता पाने की बात कह रही है।