टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर शहीर शेख की बड़ी बेटी अनाया अपनी न्यूबोर्न सिस्टर ‘कुदरत’ को गले लगाती हुई दिखाई दे रही हैं

मुंबई : टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर शहीर शेख के घर दूसरी बार नन्ही परी का आगमन हुआ है। उनकी पत्नी रुचिका कपूर ने एक और बेटी को जन्म दिया है। रुचिका ने रविवार (31 दिसंबर) को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दोनों बेटियों की एक तस्वीर शेयर की। इसमें कपल की बड़ी बेटी अनाया अपनी न्यूबोर्न सिस्टर कुदरत को गले लगाती हुई दिखाई दे रही हैं।

रुचिका ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक बहन होने की अगली सबसे अच्छी बात यह है कि वास्तव में कुछ भी नहीं है। कुछ भी तुलना नहीं की जा सकती है। राम-लक्ष्मण की जोड़ी। अनाया और कुदरत।” अनाया ने पिंक कलर की फ्रॉक पहनी हुई है, जबकि कुदरत ब्लू एंड रेड कलर की ड्रेस में सजी हुई हैं। दोनों एक-दूसरे को प्यार से गले लगा रही हैं। बता दें कि शहीर ने अक्टूबर 2020 में गर्लफ्रेंड रुचिका के साथ शादी रचाई थी और 9 सितंबर 2021 को दोनों ने बेटी अनाया का स्वागत किया था।

रुचिका अक्सर सोशल मीडिया के जरिए पर्सनल लाइफ की अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बता दें कि शहीर जल्द ही फिल्म ‘दो पत्ती’ में एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इसमें काजोल भी प्रमुख भूमिका में हैं। दूसरी ओर, रुचिका एक फिल्म निर्माता, मार्केटिंग हेड और ‘बालाजी मोशन पिक्चर्स’ में सीनियर वाइस प्रेसीडेंट हैं।