Vedant Samachar

KORBA: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सरस्वती शिशु मंदिर के नवनिर्मित ‘केशव भवन’ का लोकार्पण

Vedant samachar
2 Min Read

0 शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा संगम नवनिर्मित केशव भवन – मुख्यमंत्री विष्णु देव

कोरबा, 12 जून 2025 (वेदांत समाचार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश की ऊर्जा धानी कोरबा स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में नन्हें-मुन्हें बच्चों के लिए नवनिर्मित केशव भवन (शिशु वाटिका) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिवार और समस्त नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का संगम बनेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि केशव भवन बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम सिद्ध होगा। सरस्वती शिशु मंदिर संस्था शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान दे रही है। यहां विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि उत्तम संस्कार भी प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर केवल विद्यालय नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक सशक्त आधारशिला है, जहाँ से सच्चे राष्ट्रभक्तों का निर्माण होता है। मुख्यमंत्री ने केशव भवन परिसर का अवलोकन किया।

उल्लेखनीय है कि परंपरा, राष्ट्रप्रेम और नैतिक शिक्षा को समर्पित इस भवन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु तैयार किया गया है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन,कटघोरा विद्यायक प्रेम चंद पटेल, अध्यक्ष छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल अरुण सिंहदेव, महापौर कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपुत, सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यगण, शिक्षकगण उपस्थित थे।

Share This Article