Vedant Samachar

भारत ने ईयू के साथ रिश्तों को दी उच्च प्राथमिकता : जयशंकर

Vedant Samachar
1 Min Read

ब्रसेल्स,12 जून 2025 । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बुधवार को ब्रुसेल्स में ‘जर्मन मार्शल फंड ब्रुसेल्स फोरम 2025’ में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मजबूत होते संबंधों पर जोर दिया। जयशंकर ने कहा कि भारत, यूरोपीय संघ के साथ अपने रिश्तों को बहुत उच्च प्राथमिकता देता है। साथ ही उन्होंने पिछले एक दशक में यूरोप को लेकर भारत की बढ़ती दिलचस्पी को रेखांकित किया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को लेकर उम्मीद जताई कि यह समझौता साल के अंत तक पूरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि हम अपने रिश्तों को गहराई देने के इच्छुक हैं और इसका केंद्र बिंदु एफटीए है। जयशंकर ने बताया कि फरवरी में कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स की भारत यात्रा के बाद से इस दिशा में काफी काम हुआ है और अब यह समझौता पूरा करना मुमकिन दिख रहा है।

Share This Article