भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से उत्साहित कांग्रेस दूसरी यात्रा निकालने की कर रही तैयारी, यात्रा मणिपुर से मुंबई तक की होगी, 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी कांग्रेस

नई दिल्ली: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से उत्साहित कांग्रेस अब दूसरी यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक, इस बार की यात्रा मणिपुर से मुंबई तक की होगी. कांग्रेस इस यात्रा में 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

भारत न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी से होगी, जोकि 20 मार्च तक चलेगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. हालांकि इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे या कोई ओर. इसको लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है.

क्या थी भारत जोड़ो यात्रा?

कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी. 7 सितंबर, 2022 को शुरू हुई ये यात्रा करीब 5 महीने चली. भारत जोड़ो यात्रा के जरिए कांग्रेस के अलग-अलग राज्यों के नेता राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल चले थे. इस यात्रा के जरिए कांग्रेस ने करीब 3500 किलोमीटर की दूरी तय की थी.