Vedant Samachar

RAIPUR BREAKING:प्रदेश में कोरोना के सात नए मरीज मिलेअब कुल केस 69 एक्टिव 48 रायपुर-बिलासपुर रेड जोन सबसे ज्यादा मरीज इन्हीं दो जिलों से…

Vedant Samachar
2 Min Read

रायपुर,11जून 2025(वेदांत समाचार) । प्रदेश में मंगलवार को कोविड के सात नए मरीज मिले हैं। इनमें रायपुर से 2, बिलासपुर से 3, दुर्ग और बेमेतरा में एक-एक मरीज हैं। इसके प्रदेश कोविड केसेस की टोटल काउंट 69 हो गई है। इनमें से 21 रिकवर हो चुके हैं। वहीं 48 एक्टिव हैं। पिछले तीन दिनों की बात करें तो कोविड के कुल 20 मरीज मिले हैं। इस महीने कोविड के सबसे ज्यादा मरीज बीते शुक्रवार को यानी 6 मई को मिले थे। एक ही दिन में रायपुर में 11, बिलासपुर में 5 और बालोद में 1 कुल 17 मरीज मिले थे। नया वैरिएंट आने के बाद से ये एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा था। इसके बाद पूरा प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर आ गया है।

शासकीय जिला अस्पतालों और दूसरे हेल्थ सेंटर्स में टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल सभी तरह के स्टाफ की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी गई है। सैंपल कलेक्शन से लेकर कोविड मरीज के इलाज तक की ट्रेनिंग स्टाफ को दी जा रही है। साथ ही एमरजेंसी सिच्युएशन से निपटने के लिए मॉकड्रिल भी कराई गई है। ओवर ऑल बात करें तो प्रदेश में अब तक रायपुर, दुर्ग, महासमुंद ,बिलासपुर, बालोद, बस्तर और बेमेतरा कुल सात जिलों में कोविड के पेशेंट मिल चुके हैं।

जानिए अलग-अलग शहर के एक्टिव केस

सबसे ज्यादा 20 एक्टिव केस रायपुर में है
बिलासपुर में 16
दुर्ग में 8
बालोद में 1
बस्तर में 1
महासमुंद 1
बेमेतरा 1

Share This Article